छह साल बाद सड़क हादसे में मुकदमा दर्ज कराने की मांग
रुद्रपुर, जून 15 -- खटीमा। वर्ष 2020 में हुए एक सड़क हादसे के मामले में पीड़ित ने करीब छह साल बाद पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ग्राम बंगावन निवासी पपिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर 2020 को टेढ़ा घाट मोड़ के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार वह करीब सात माह तक बिस्तर पर रहे और वर्तमान में भी उनका इलाज जारी है। उन्होंने कमांड अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अब कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.