औरंगाबाद, मई 2 -- नवीनगर प्रखंड के बेलाई पंचायत अंतर्गत चिरैली गांव के वार्ड संख्या 9 में नल-जल योजना छह वर्ष बाद भी पूरी तरह विफल साबित हो रही है और ग्रामीणों को आज तक एक बूंद पानी नहीं मिल सका है। योजना के तहत करीब 70 घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन लापरवाही और रखरखाव के अभाव में व्यवस्था ठप पड़ी है। गांव में स्थापित जलमीनार अनुपयोगी हो चुकी है, पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है और समरसेबल पंप वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे जलापूर्ति बंद है। भीषण गर्मी में स्थिति और गंभीर हो गई है तथा लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण दीपक कुमार, जसवंत कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीरबल पासवान और शंकर सिंह ने बताया कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.