छह साल बाद भी अधूरा पड़ा बहुउद्देशीय भवन, साज-सज्जा व फर्नीचर पर लाखों खर्च
बोकारो, मई 21 -- चास नगर निगम कार्यालय के समीप निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बनता जा रहा है। वर्ष 2019 में स्वीकृत इस परियोजना पर अब तक विभिन्न कार्यों और एक्सटेंशन के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन छह साल बाद भी भवन चालू नहीं हो सका है। जबकि प्रारंभिक योजना के तहत इसे 15 माह में पूरा कर वर्ष 2020-21 तक शुरू कर देना था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन चालू होने से पहले ही लाखों रुपये फर्नीचर और साज-सज्जा पर खर्च कर दिए गए, जबकि कई हिस्सों में दरारें उभरने लगी हैं और हैंडओवर से पूर्व मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। यह भी पढ़ें- सही जमीन की तलाश में अटका पंचायत सरकार भवनस्थानीय लोगों की नाराजगी लोक विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.