छह साल पुराने देवेंद्र हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद
मैनपुरी, अगस्त 12 -- करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया में छह वर्ष पूर्व हुए देवेंद्र हत्याकांड के दो आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों ही आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर छह-छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। आरोपियों ने लंच पैकेट देने जा रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी और भाग निकले थे। करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी अमर सिंह पुत्र रामशंकर ने 25 अगस्त 2020 को जानकारी दी कि उसका 20 वर्षीय पुत्र देवेंद्र लंच पैकेट लेकर गढ़िया चौराहा पर जा रहा था। उसके साथ दीपांशु भी था। तभी सनी पुत्र दुर्वेश यादव, मोहबत पुत्र नंदकिशोर शाक्य निवासी तपा की नगरिया ने देवेंद्र को घेर लिया और उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.