संभल, जून 7 -- रजपुरा थाना क्षेत्र से छह साल पहले अगवा की गई नाबालिग को एक युवक ने जबरन पत्नी बनाकर रखा। नाबालिग ने इस दौरान एक बच्चे को भी जन्म दिया। एएचटी थाना पुलिस पीड़िता को बरामद करने का प्रयास कर रही थी। एक जून को पुलिस ने पीड़िता व उसके बच्चे को बरामद किया। उसके बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपियों को बरामद करने के प्रयास में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने शनिवार को अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। एसपी ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय नाबालिग को 17 मार्च 2020 को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित की जमानत अर्जी खारिज पीड़िता के परिजनों ने अजय निवासी ईटऊआ थाना गुन्नौर के खिलाफ भगाकर ले जाने के मामल...