मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। विशुनपुर सुमेर स्थित एनटीपीसी लैगून के समीप झाड़ियों से शनिवार को छह साल के मासूम आर्यन का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। आर्यन की मां मंजू का बीते रविवार को विशुनपुर सुमेर में ही शव मिला था। मंजू की लाश मिलने के स्थान से करीब सौ मीटर दूर आर्यन का शव मिला। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। मंजू की प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई थी। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी आरोपित विकास कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आर्यन का शव बरामद किया।

पुलिस की कार्यवाही पुलिस के अनुसार विकास बाहर भागने की फिराक में था। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है। मंजू का भी सड़ा-गला शव मिला था। पुलिस का मानना है कि दोनों की हत्या एक ही सम...