मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मीनापुर। बेलाहीलच्छी के 6 वर्षीय अंकित कुमार के हृदय रोग का सफल ऑपरेशन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत गुजरात के अहमदाबाद स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल में अंकित का ऑपरेशन हुआ। मीनापुर सीएचसी में आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के दौरान बीमारी की पहचान की गई थी। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से विशेषज्ञों की टीम ने अंकित को अहमदाबाद रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार के प्रयास से आरबीएस के डॉ. रेजाउल हक खुश्तर और डॉ. जे. रिजवी ने सफल ऑपरेशन किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों में जन्मजात विकार, कुपोषण, विकास में देरी एवं अन्य बीमारियों की समय पर पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा...