मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर स्थित बैकरी वाली गली निवासी व्यक्ति की पत्नी अपने बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी रिजवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी अफ्सा उर्फ नेहा परवीन को 6 अप्रैल को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्नी अपने 6 वर्षीय बेटे को भी साथ ले गई है। इस संबंध में मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला और बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयास में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...