अमरोहा, मार्च 7 -- अमरोहा। मुकद्दस रमजान का पाक महीना अपने दूसरे दौर से गुजर रहा है। इबादत का सिलसिला भी जारी है। बड़ों के साथ बच्चे भी इबादत के इस जज्बे के शिद्दत दे रहे हैं। वहीं, अब मासूम बच्चे भी रोजेदारों की सफों में शामिल हो रहे हैं। इसी सिलसिले में शहर कोतवाली की टीपी नगर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल शाने आलम की छह साल की बेटी लीबा आलम ने भी अपना पहला रोजा रख लिया है हालांकि अभी उम्र कम होने की बात कहकर परिजनों ने उसे बहुत समझाया लेकिन लीबा किसी सूरत पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुई और मासूम इबादत के बीच रोजा मुक्कमल कर इफ्तार किया। हेड कांस्टेबल शाने आलम ने बताया कि लीबा एलकेजी की छात्रा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.