श्रावस्ती, अगस्त 21 -- श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुषकर्म किया। आरोपी कोल्ड्रिंक पिलाने के बहाने बालिका को शौंचालय में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका को कोल्ड्रिंक मिलने के बहाने गांव निवासी ननके (25) पुत्र बाबू शौंचालय में ले गया। वहाँ आरोपी ने बालिका के साथ दुषकर्म किया। बालिका की चीख सुन दौड़े ग्रामीणों के आने की आहट सुन आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपत हालत में परिजन बालिका को लेकर भिनगा कोतवाली पहुंचे। घटना की सूचना के बाद सीओ भिनगा भरत पासवान ने भिनगा कोतवाल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक...