गोरखपुर, मार्च 29 -- पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। छह साल की बच्ची से हैवानियत के मामले में कोर्ट में शनिवार को बहस पूरी हो गई है। इस मामले में अब सोमवार को फैसला आने की उम्मीद है। फिलहाल जिले का यह पहला मामला होगा, जिसमें इतने कम दिन में कोर्ट का फैसला आने जा रहा है। बच्ची से हैवानियत के मामले में आरोपित युवक और उसकी मां जेल में हैं। युवक को हैवानियत तो वहीं मां को साक्ष्य छिपाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 फरवरी को 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था। पुलिस ने 12 घंटे में आरोपित को पकड़कर न सिर्फ घटना का खुलासा किया बल्कि पांच दिन में चार्जशीट दाखि कर ट्रायल शुरू करा दी। 15वें कार्य दिवस पर न्यायालय में इस केस में बहस पूरी हो गई। आरोपी युवक अशोक निषाद और उसकी मां पर फैसला सुरक्...