फिरोजाबाद, मई 25 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले किशोर ने एक बालिका को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के समय आरोपी का परिवार अपने प्लाट पर गया था। बालिका से दुष्कर्म की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय भेज दिया। रविवार की रात करीब 8 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोर अपने पड़ोस में रहने वाली 6 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। उस समय किशोर का परिवार अपने प्लॉट पर गया था। आरोपी किशोर ने बालिका को घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। बालिका बिना परिजनों को कुछ बताए आकर सो गई। सोमवार की सुबह जब बालिका के पिता ने कपड़ों पर रक्त लगा देखा तो हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...