छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- बागबेड़ा में छह साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी कोर्ट के निकट से की गयी जहां वह मामले में सरेंडर करने जा रहा था। पीड़िता की मां घरेलू काम करती है। घटना के दिन भी वह काम करने गई थी। इस दौरान उसका रिश्तेदार (चाचा) लगने वाला कुंदन शर्मा मौका पाकर घर में घुस आया और अकेली बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास करने लगा। कुछ देर बाद जब काम निपटाकर मां घर लौटी तो उसने आरोपी को इस घिनौनी हरकत को अंजाम देते देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान आरोपी की पत्नी भी वहां आ पहुंची और बच्ची क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.