हाथरस, नवम्बर 24 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शहर के गोपालधाम में रविवार की रात को कार्यक्रम के वक्त वेटर एक छह साल की बच्ची को बाथरुम के अंदर ले गया। बच्ची के शोर मचाने पर भीड़ इकठठा हो गई। लोगों ने वेटर को पीट डाला। भीड़ से छूटकर वेटर मौके से फरार हो गया। इलाका पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। शहर के एक मोहल्ले में शादी समारोह का कार्यक्रम होना है। इससे पहले रविवार को शहर के गोपालधाम में रिशेप्शन का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में लड़के पक्ष के तमाम लोग अपने अपने परिवारों के साथ शिरकत करने के लिए आये हुए थे। तभी एक वेटर छह साल की बच्ची को उसका मुंह दबाकर बाथरुम में अंदर ले गया। वेटर पर किसी की नजर नहीं पड़ी,लेकिन जैसे ही बच्ची ने शोर मचाया तो लोग बाथरुम की तरफ दौड़े। कुछ लोगों ने वेटर को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.