प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज की छह वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रियांगी श्रीवास्तव लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी व कोच कमल यादव से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रियांगी सेंट मैरीज इंटर कॉलेज की कक्षा-1 की छात्रा हैं। उनके पिता प्रियम श्रीवास्तव और माता शिवांगी श्रीवास्तव ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...