छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी
देवघर, सितम्बर 2 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 31 अगस्त को पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरड्डा ओपी क्षेत्र में कुछ युवक फर्जी तरीके से विभिन्न कंपनियों और सरकारी योजनाओं के नाम पर आम लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सभी की साइबर ठगी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.