उरई, मार्च 6 -- उरई। शहर कोतवाली के मोहल्ला शीतला मंदिर पटेल नगर निवासी राम आसरे साहू ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया की जय कुमार साहू निवासी मोहल्ला फरास खाना कदौरा समेत 6 लोगों ने मिलकर उसकी पुत्री से दहेज की मांग की। जब उसने मांग पूरी करने से इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट की और उसको प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं जब उसकी पुत्री ने उसका विरोध किया तो उसकी जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसको जान से मारने की धमकी देना तथा उसकी पुत्री को आत्महत्या के लिए दुषप्रेरित किया। इसको लेकर पुलिस ने छानबीन करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.