छह सरकारी अस्पतालों में सप्ताहभर के अंदर खुलेंगे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
हापुड़, जून 27 -- जनपद हापुड़ के छह सरकारी अस्पतालों में जल्द प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल जाएंगे। हाल ही में तीन अस्पतालों में जन औषधि केंद्र चालू हो गए हैं। अस्पतालों में जन औषधि केंद्र के चालू होने से मरीजों को लाभ मिल जायेगा। जनपद के सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून माह में ही जिला अस्पताल, सीएचसी हापुड़ और सीएचसी सिखैड़ा सिंभावली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र चालू किए गए हैं। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, धौलाना, सपनावत, गोहरा आलमगीरपुर के छह सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं। इनमें जल्द जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। उम्मीद है कि सप्ताहभर के अंदर सभी छह शेष अस्पतालों में जन औषधि केंद्र चालू हो जाएंगे。 यह भी पढ़ें- छह सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.