छह संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी, क्षेत्र में विकास को मिलेगी गति
पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पूरनपुर। चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से छह महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण, सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल गई है। वित्तीय वर्ष 2025-2026 के तहत एकमुश्त व्यवस्था योजना में इन कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि उन्होंने इन मार्गों के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र देकर अवगत कराया था। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने पर उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पत्र पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृत कार्यों में गढ़वाखेड़ा से ग्वालपुर मझारा संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण, घाटमपुर से अभयपुर माधवपुर प्रथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.