प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के छह शिक्षकों की बेटियों के विवाह के लिए 51-51 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने लाभार्थी परिवारों को चेक सौंपे। बीएसए ने कहा कि टीएससीटी शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने पीईएस को भी इस मुहिम से जोड़ने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ने बताया कि प्रदेशभर में टीम एक-एक रुपये के अंशदान से शिक्षकों की बेटियों के विवाह में सम्मानजनक सहयोग दे रही है। इस अवसर पर महामंत्री सुधेश पांडेय, कोषाध्यक्ष संजीव रजक, सचिव बबिता वर्मा, संगठन मंत्री अंकिता शुक्ला, जिला संयोजक शशांक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...