उन्नाव, जून 24 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम घनश्याम मीना ने जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर समाधान किया। मौके से ही संबंधित समस्या के विभागीय अफसर को फोन मिलाकर निराकरण कराया। जनता दर्शन में पहुंची रिंकी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने संबंधी, अनिल कुमार सिंह ने सार्वजनिक बाजार में अवैध वसूली होने, ज्वाला प्रसाद ने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाए जाने संबंधी, अनीता ने चकबंदी न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा किये जाने संबंधी, रमेश प्रसाद ने अवैध खनन संबंधी शिकायत के साथ अन्य ने अलग-अलग समस्या पर शिकायत की। डीएम ने कुल 43 शिकायतों को सुनकर 6 का निराकरण कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...