छह शराब तस्कर गिरफ्तार, 94 लीटर शराब बरामद
गाजीपुर, जुलाई 28 -- दिलदारनगर। बिहार में ट्रेनों के माध्यम से हो रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दिलदारनगर को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ टीम ने काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में छापेमारी कर 94.710 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 71 हजार 70 आंकी गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुखबीर की सूचना पर मंगलवार को ट्रेन संख्या 15125 डाउन काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंचते ही जनरल और स्लीपर कोचों की सघन तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर स्टेशन पर 22 लीटर विदेशी शराब के साथ आरपीएफ व सीआइबी के हत्थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.