कटिहार, जून 8 -- प्राणपुर। संवाद सूत्र प्राणपुर पुलिस ने सोमवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैना चौक पर हो-हंगामा करते हुए छह शराबियों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर मेडिकल पुष्टि के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए प्राणपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि सोमवार को महानंदा तटबंध दुर्गापुर के समीप शराब कारोबारी एवं शराबियों की धड़पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया।गिरफ्तार सभी पियक्कड़ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी व शराबियों के विरुद्ध थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान जारी है। किसी भी कीमत पर शराब के कारोबारी व शराबी को पनपने नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...