मधुबनी, फरवरी 7 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य संपन्न हुआ। डुमरा पंचायत के संजेश्वर महतो छह वोट से जीत गये। जीत के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने प्रमाणपत्र दिया। जलसैन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध रहे दिगंबर यादव को भी प्रमाणपत्र दिया गया। शुक्रवार को डुमरा पंचायत में पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद प्रखंड कार्यालय में शामिल से मतगणना कार्य शुभारंभ किया गया. मध्यरात्रि तक मतगणना कार्य चलता रहा था। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने कहा कि डुमरा में अध्यक्ष पद के लिए 1092 वोट पड़े। जिसमें पवन कुमार को 528 वोट तथा संजेश्वर महतो को 534 वोट मिला।,वही 30 वोट बोगस हो गया. तीन राउंड में मतगणना कार्य किया गया।,जिसमें छ: वोट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.