छह वीसी के वित्तीय व नीतिगत निर्णय लेने पर रोक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू समेत छह कुलपतियों के वित्तीय और नीतिगत निर्णय लेने पर लोकभवन ने रोक लगा दी है। इनका कार्यकाल अब तीन महीने ही बचा है। जिन कुलपतियों के वित्तीय और नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगायी गयी है, उनमें ललित नारायण मिथिला विवि, जयप्रकाश छपरा विवि, भूपेंद्र नारायण मंडल मधेपुरा विवि, आर्यभट्ट ज्ञान विवि, कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि और बीआरएबीयू शामिल हैं। लोकभवन ने निर्देश दिया कि कुलपति अब किसी तरह की नियुक्ति या तबादले नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी नई योजना व अन्य कार्य, जिसमें वित्तीय दायित्व का पालन होता हो, वह नहीं करेंगे। अगर विशेष परिस्थिति में नीतिगत या वित्तीय निर्णय लिये जाने की जरूरत हो तो कुलाधिपति से पहले अनुमति ली जाये। अनुमति मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाये।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.