रांची, मई 3 -- अड़की, प्रतिनिधि। खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में वीबीसीए जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीपीसी को छह विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। टीम की ओर से देवांशू यादव ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि गौरव कुमार ने 39 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वीबीसीए जूनियर की गेंदबाजी में निखिल कुमार नायक ने 4 विकेट झटके, वहीं हिमेश प्रसाद और राहुल मुंडा ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीबीसीए जूनियर की टीम ने 16.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 124 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मयूरेश प्रामाणिक ने 36 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि निखिल कुमार नायक ने नाबाद 3...