छह वाहन सीज, 52 वाहनों का चालान
गाजीपुर, मई 20 -- गाजीपुर। परिवहन विभाग ने नंदगंज, महाराजगंज और जमानियां क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहनों को सीज किया गया, जबकि कुल 52 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में तीन ट्रक और तीन छोटे वाहन सीज किए गए। वहीं परिपत्र (दस्तावेज) पूर्ण न होने पर 30 वाहनों का चालान किया गया। हेलमेट न पहनने पर 22 बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बिना कागजात, ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से सभी वैध दस्तावेज रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित याताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.