बागेश्वर, फरवरी 23 -- पुलिस ने यातायात व कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। इस दौरान छह वाहन चालकों का कोर्ट चालान किया है, जबकि एक सीज किया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने एक मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना हेलमेट,सीट बेल्ट और खतरनाक ड्राइविंग करने, सार्वजनिक स्थलों और 'साइलेंस जोन' के पास अनावश्यक प्रेशर हॉर्न बजाकर शोर करने वाले 35 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत भारी जुर्माना लगाया गया है। इसमें छह के कोर्ट चालान कर एक वाहन सीज किया गया। बुलेट पर प्रेशर हॉर्न लगाकर, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.