हापुड़, जुलाई 1 -- नगर पालिका परिषद ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगभग 2.46 करोड़ की लागत वाली विकास योजनाओं पर कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। इन योजनाओं के तहत छह वार्डों में नई सड़कें बिछाई जाएंगी तथा जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पक्की नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर संबंधित टेंडर जारी कर दिए हैं। प्रस्तावित कार्यों के अनुसार वार्ड संख्या 11 में तासीन, इखलाक, साकिर, साजिद और अंकित की गली का निर्माण 22.44 लाख रुपये की लागत से होगा। वार्ड संख्या 12 में आयशा मेडिकल स्टोर से जुल्फिकार के आवास तक 33.56 लाख रुपये तथा जुल्फिकार के घर से परतापुर मार्ग की दिशा में 36.02 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली बनाई जाएगी। वार्ड संख्या 1...