एटा, मई 5 -- वर्ष 2020 थाना जैथरा में दर्ज हुए किसान सम्मान निधि के मुकदमें में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। करीब छह वर्ष तक चली इस विवेचना में पुलिस को साक्ष्य नहीं मिल सके। जांच अधिकारियों का दावा है कि लगातार पत्राचार के बाद भी किसी ने भी इस विवेचना में मदद नहीं की। ऐसे में जांच प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय को भेज दी गई। अलीगंज एसडीएम रहे राजीव पांडेय को शिकायती पत्र मिला था। इसमें किसान सम्मान निधि में घोटाले की बात कहीं गई थी। निधि की जांच के लिए उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश दिए गए थे। सभी लेखपालों से पूरे क्षेत्र में जांच कराई गई। एक माह से अधिक समय तक चली इस जांच के बाद लेखपालों ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजी। इस जांच रिपोर्ट में 2353 को फर्जी लोग मिले। जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि बिना सत्यापन कराए ही किसान सम्मान निधि का ल...