भागलपुर, अगस्त 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव में परिचर्चा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक डॉ. निकेश कुमार ने की। डॉ. निकेश कुमार ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत लागू एमजेसी, एमआईसी, एमडीसी, एईसी, एसईसी एवं वीएसी पाठ्यक्रमों को समझने में विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। परिचर्चा में डॉ. सुरेश बिंद, डॉ. अजय कुमार, डॉ. तस्लीम आरिफ, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. प्रभात वत्स, डॉ. रामजी पासवान, डॉ. शंकर कुमार पांडे आदि ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, रोजगारोन्मुख शिक्षा और विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: स्नातक सत्र 2026-3...