छह वर्षों से फरार दो वांरटी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- संग्रामगढ़। थानाक्षेत्र के लालाका पुरवा गांव निवासी कमलेश कुमार पटेल और बवलिया गांव निवासी हीरालाल पटेल के खिलाफ 2020 में संग्रामगढ़ थाने में अपराधिक रिपोर्ट दर्ज हुई। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। उसी मामले में न्यायालय ने कमलेश पटेल के खिलाफ 138 विद्युत अधिनियम में, हीरालाल पटेल के खिलाफ क्रिमिनल केस के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया। उप निरीक्षक अंशू सिंह सेंगर ने पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.