छह वर्षों से पूरा राशन नहीं देने का आरोप, डीसी से गुहार
चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा निवासी रवींद्र ठाकुर ने उपायुक्त को आवेदन देकर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार निसार अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि उनके राशन कार्ड में परिवार के पांच सदस्य दर्ज हैं, लेकिन पिछले छह वर्षों से उन्हें केवल एक यूनिट के आधार पर राशन दिया जा रहा है। पीडीएस दुकान के संचालक निसार अहमद द्वारा परिवार के सभी सदस्यों के हिस्से का राशन नहीं दिया जाता। उन्होंने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा किसी अन्य विभाग से जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं खाद्य सचिव को भी भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.