छह वर्षों में कालाजार के मरीजों की संख्या 194 से घटकर 25 हुई
सीवान, अगस्त 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कालाजार के मामलों में पिछले छह वर्षों के दौरान लगातार कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में विसरल लीशमैनियासिस (वीएल) व पोस्ट कालाजार डर्मल लीशमैनियासिस (पीकेडीएल) के कुल 194 मरीज मिले थे। इसके बाद वर्ष 2022 में यह संख्या घटकर 114, वर्ष 2023 में 72, वर्ष 2024 में 67 और वर्ष 2025 में 52 रह गई।
कालाजार नियंत्रण अभियान वर्ष 2026 में अब तक वीएल के 13 व पीकेडीएल के 12, यानी कुल 25 मरीज ही सामने आए हैं। इससे स्पष्ट है कि जिले में कालाजार नियंत्रण अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कालाजार जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी के उन्मूलन के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बालू मक्खी के प्रजनन को रोकने तथा संक्रमण की श्रृंखला तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.