छह वर्षों बाद आज से फिर दौड़ेगी नकहा-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन
बलरामपुर, मई 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। करीब छह वर्षों से बंद पड़ी नकहा-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन का संचालन 26 जून यानि आज मंगलवार से पुनः शुरू होने जा रहा है। ट्रेन के दोबारा संचालन की खबर से क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और दैनिक सफर करने वालों में खुशी का माहौल है। स्टेशन अधीक्षक डीके राव ने बताया कि 55061 पैसेंजर ट्रेन नकहा रेलवे स्टेशन से रात 11 बजे रवाना होकर तुलसीपुर स्टेशन पर ठहराव करते हुए सुबह 9:25 बजे डालीगंज पहुंचेगी। वहीं 55062 पैसेंजर ट्रेन डालीगंज से शाम 5:20 बजे प्रस्थान कर तुलसीपुर होते हुए सुबह 4:45 बजे नकहा पहुंचेगी। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान 23 मार्च 2020 को इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। फरवरी 2023 में इस रूट की अन्य ट्रेनों का संचालन तो बहाल हो गया था, लेकिन यह महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेन अब तक बंद थी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.