जहानाबाद, मार्च 6 -- घूरन बीघा गांव के समीप से किया था अपहरण, भारथु बेलदारी के समीप से बरामद घायल बच्चे का घोसी पीएचसी में कराया गया इलाज घोसी, निज़ संवाददाता। स्कूल से घर लौट रहे छह वर्षीय बच्चे को बुलेट सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इस क्रम में कुछ दूर जाने के बाद पुलिस की गाड़ी देखकर बदमाशों ने बाइक से बच्चे को धक्का देकर भाग गया। घोसी थाना के पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर भरथु बेलदारी पर गांव के समीप से अपहृत बच्चे को घायल अवस्था में बरामद कर थाना लाया है। इस संदर्भ में घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि बच्चे को घुरनबिगहा गांव के समीप से उठाने की बात कहीं जा रही है। बच्चों को भरथु सड़क के माध्यम से ले जाया जा रहा था लेकिन बेलदारी के समीप पुलिस की गस्ती गाड़ी देख बुलेट सवार अपहरणकर्ता बच्चा को सड़क पर फेंक कर भाग निकला। पुलिस घायल बच्च...