समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक के द्वारा 6 वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित की मां ने कल्याणपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक को आरोपित किया है। आवेदन में उसने कहा है कि मछली पकड़ने के बहाने पड़ोस के ही युवक ने उसके बेटे को बुढ़ी गंडक नदी के उसपार ले गया। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं उक्त युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- कोचिंग से लौट रही किशोरी के साथ दुराचार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.