नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 18 जनवरी को छह वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भजनपुरा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची परिजनों के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है। बच्ची के परिजन मजदूरी करते हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पास में एक फैक्टरी में काम करने वाला नाबालिग बच्ची को पैसे देने का लालच देकर अपने साथ ले गया और अपने दो अन्य साथियों के साथ बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शर्मनाक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.