शाहजहांपुर, मार्च 15 -- सदर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी रिटायर्ड सैन्यकर्मी सत्यवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शुक्रवार को छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। बच्ची ट्यूशन पढ़ने उसके घर गई थी। घटना के बाद पीड़िता की आरक्षी मां ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.