शाहजहांपुर, मार्च 16 -- सदर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गई छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ पर पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। वहीं रविवार को आरोपी को चिनौर के एक पार्क से गिरफ्तार कर लिया। शहर के एक इलाके में रहने वाली महिला अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। उसके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। पास में ही रहने वाले पूर्व सैन्यकर्मी सत्यवीर की बेटी के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। तब शिक्षिका घर में नहीं थी। शिक्षिका का पिता सत्यवीर सिंह पुत्र चिरांजलाल वहां मौजूद था। उसने छात्रा को पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा डरी-सहमी घर पहुंची। घटना के बाद अपनी मां क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.