कानपुर, दिसम्बर 19 -- कोहरे में ट्रेनों की अनियमित चाल और समय से ट्रेनों के संचालन न होने से परेशान यात्रयिों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर छह वनवे विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रयागराज के लिए ये विभिन्न स्टेशनों से चलाई जा रही हैं जो कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन से होकर चलेंगी। 07298 (तिरुपति-प्रयागराज) वनवे विशेष ट्रेन 20 दिसंबर (शनिवार) को चलेगी। यह तिरुपति से सुबह 08:15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रविवार रात 11:50 बजे गोविंदपुरी आएगी और पांच मिनट बाद 11:55 बजे रवाना होकर सुबह 04:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन 07401 मचिलीपट्टणम -प्रयागराज 22 दिसंबर (सोमवार) को चलेगी। यह मचिलीपट्टणम से दोपहर 04:20 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन रात 11:50 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 11:55 बजे रवाना होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.