प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- लालगंज। इलाके के शीतलागंज (इदिलपुर) निवासी रफीक की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही कल्लू, खलील, अशरफ, अफजल, शमीम, अफसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि शुक्रवार रात आठ बजे करीब पीड़ित बाजार से घर पहुंचा। घर पहुंचने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर बीच-बचाव में आई परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट कर जानलेवा धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...