बांदा, मई 28 -- बांदा। बिसंडा थाना व कस्बा में बुधवार को डंपर चालक ने पहले साइकिल सवार को रौंदा। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने डंपर चालक का पीछा किया । जिसके बाद उसने गाड़ी तेजी से दौड़ा और दो किमी. के बाद उसने ईरिक्शा सवार व पैदल जा रहे लोगों को रौंदा दिया। जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पहुंचे। जहां पर लोगों ने अति क्रमण हटाने व नो एंट्री लगाए जाने की मांग की। इसको लेकर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अफसरों को दिशा निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए जिले के सभी प्रमुख कस्बों में बैरियल लगाकर घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। ट्रैफिक सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे से लेकर शहर में नौ बजे तक और कस्बा क्षेत्र में रात 8 बजे तक नो एंट्री की व्यवस्था लागू किया गया ह...