फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- कायमगंज, संवाददाता । 35 साल पहले छह लोगों की हत्या के मुकदमे में करीब 28 वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपित को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद अपनी पहचान बदलकर नोएडा में रह रहा था और निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। वर्ष 1991 में छह लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव में 11 अगस्त 1991 को छह लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गांव के ही आरोपित किशोरीलाल जाटव को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया वह जमानत पर रिहा होने के बाद से ही फरार चल रहा था। करीब 28 वर्षों से वह अपना नाम और पता बदलकर नोएडा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार 1991 में लखनपुर निवासी झब्बूलाल जाटव की ओर से तहरीर के...