छह लोगों की जान लेने वाले हमलावर की मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पोलैंड के एक शहर के चौराहे पर छह लोगों की हत्या करने और 15 अन्य को घायल करने वाले 24 वर्षीय बंदूकधारी की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। हमलावर ने सेना जैसी पोशाक और बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। शनिवार को वह क्राको के ओल्ड टाउन (पुराने शहर) के मुख्य चौराहे पर पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। यह चौराहा पोलैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर में एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। मरने वालों और घायलों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी की मौत हुई। हमले के बाद से ही उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और उसके कई ऑपरेशन किए गए थे। अधिकारियों को ओस्ट्रोविएक स्विएतोक्रजिस्की में उसके घर से उसकी बहन, मां और पिता के शव भी मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.