कौशाम्बी, फरवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट पुलिस ने रविवार को छह लीटर महुए की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक इबरार खान ने बताया कि लोहरा निवासी संजय सिंह पुत्र रामदास को उसके घर के समीप से ही पकड़ा गया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी को निजी मुचलके पर थाना स्तर से ही जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...