बगहा, अप्रैल 6 -- नौतन,एक संवाददाता। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने बैकुन्ठवां जयनगर गांव से छह लीटर देशी चुलाई शराब के साथ सुकट कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं इस दौरान पुलिस ने विभन्नि जगहों पर सैकड़ों लीटर कच्ची मटेरियल को भी विनष्ट किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि शराबबंदी कानून को सफल बनाने एवं शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। और कार्रवाई कर उनके हर मंसूबों को नाकाम करने में जुटी है। इसी कड़ी में रविवार की संध्या भी पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। और इस दौरान सैकड़ों लीटर कच्ची मटेरियल को विनष्ट करते हुए छह लीटर देशी शराब के साथ उक्त धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पदाधिकारी ने बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस पुछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हि...