छह लाभुकों के बीच आठ बकरी व दो बकरे वितरित
दुमका, मई 15 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के कुल छह लाभुकों को आठ बकरी और दो बकरा का वितरण किया गया। योजना के अन्तर्गत बकरी पालन के लिए प्रत्येक लाभुकों को आठ बकरियां और दो बकरे प्रदान किए गए। इन लाभुकों में प्रखंड के केराजोरी गांव निवासी बिरंची मुर्मू व बबलू हांसदा, सुगनीबाद की मार्सिला मुर्मू, सरमारा गांव की बीणा बेसरा, परीपा गांव के चक्रधर मिस्त्री व कल्पना देवी बलाथर निवासी शामिल हैं। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन भगत ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरी पालन योजना के तहत जो आठ बकरी व दो बकरे उन्हें प्राप्त हुए हैं, उससे बकरियों की उचित देखभाल के द्वारा उनकी संख्या में वृद्धि करनी है और आत्मनिर्भरता प्राप्त कर स्वयं का उन्नयन करना है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.