गोरखपुर, मार्च 12 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौतन में जमीन के नाम पर छह लाख रुपये बयाना लेकर जालसाजी करने का मामला सामने आया है। तिवारीपुर के मियां बाजार निवासी सैयद इकबाल अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि नूरजहां और अजीज ने अपनी जमीन बताकर छह लाख रुपये बयाना ले लिया। बाद में उसी जमीन को किसी और को बेच दिया गया। जानकारी होने पर रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...