मुजफ्फर नगर, जून 14 -- खतौली कोतवाली पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहा गांजा तस्कर हिरासत में लिया है। पकड़े गए तस्कर के पास से पुलिस ने 26 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत छह लाख रुपये है। आरोपी पर कोतवाली में पचास से अधिक मुकदमें दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि वांछित चल रहे आरोपियों की धरपकड़ अभियान में पुलिस टीम ने देवीदास निवासी गौरव उर्फ गोरा पुत्र ओमप्रकाश को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 26 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है। आरोपी कोतवाली में दर्ज कई केस में वांछित चल रहा था आरोपी पर अलग-अलग मामलों में पचास से अधिक मुकदमे दर्ज है। बताया कि पकड़े गए आरोपियों से गांजा खरीदने वाले आरोपियों को पकड़ने को टीम गठित की गई है। गोरा पहले...